- जीत का जन्म भारत के गुजरात में हुआ था
Sports News : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. जीत रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 2016 से 2020 के बीच 24 टेस्ट मैच खेले. 24 टेस्ट मैचों की 39 पारियों में उन्होंने 30.07 के औसत से 1,143 रन बनाए, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं. अब वह क्रिकेट के मैदान से दूर अपने पेशेवर जीवन की नई शुरुआत करेंगे.
इसे भी पढ़ें...
38 वर्षीय जीत रावल का जन्म भारत के गुजरात में हुआ था. जीत को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति खास लगाव था. उन्होंने अहमदाबाद के विद्यानगर स्कूल में पढ़ाई की. कुछ समय बाद जीत का परिवार न्यूजीलैंड में बस गया. उन्होंने वहां भी अपना खेल बरकरार रखा और ऑकलैंड की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया.
इसके बाद 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था. उस समय रावल भी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे.
संन्यास के फैसले पर रावल ने खुशी और गर्व जाहिर किया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना बचपन से उनका सपना था. यह सपना उनके पिता का भी था, जो बेहतर भविष्य की उम्मीद में पूरे परिवार को न्यूजीलैंड ले आए थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

