Sports News : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस 14 सदस्यीय टीम की कमान टॉम लैथम संभालेंगे. टीम में ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे को शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी.
इसे भी पढ़ें...
सितंबर माह में एक प्रमोशनल शूट के दौरान कैच लेने की कोशिश में रचिन रवींद्र के कंधे पर चोट लगी थी. वहीं, डेवोन कॉनवे को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टकराने के बाद कन्कशन की समस्या हुई थी. इसी वजह से दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर थे. वहीं, तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के बेन सियर्स और जैक फाउल्केस टीम से बाहर हो गए है.
न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज सिर्फ भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का मौका नहीं है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है.
न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टेस्ट टीम
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
भारतीय टीम में ये है शामिल
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कम्बोज, कुलदीप यादव.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

