Search

 
 
 

Ranchi News: बालपन अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Ranchi News: जिसके बाद इलाज के लिए परिजनों ने नवजात को बालपन अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल के इस लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजन इस वक्त बरियातू थाना में पहुंचे हैं और वहां अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहे हैं.
 
बालपन अस्पताल

Ranchi News: बरियातू स्थित बालपन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है. नवजात की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार पिछले 20-21 दिन से नवजात शिशु का इलाज बरियातू स्थित बालपन अस्पताल में चल रहा था. दरअसल नवजात को सांस लेने में समस्या हो रही थी.


जिसके बाद इलाज के लिए परिजनों ने नवजात को बालपन अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल के इस लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजन इस वक्त बरियातू थाना में पहुंचे हैं और वहां अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

यहां बता दें कि बरियातू स्थित बालपन अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजन बरियातू थाना पहुंचे थे. परिजनों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग लातेहार जिला के बालूमाथ थाना अंतर्गत शेरगढ़ा गांव से आए हैं. बताया कि नवजात को सांस लेने में तकलीफ थी तो इलाज कराने रांची पहुंचे थे. उन्होंनेबताया कि अब हम लोग गांव निकल रहे हैं, नवजात का क्रिया कर्म करने के बाद हम लोग अस्पताल प्रबंधन पर लिखित शिकायत पर्याप्त थाना में दर्ज कराएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही