Search

 
 
 

CM हेमंत से नव पदस्थापित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.
 
  • जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया.

Uploaded Image

शिष्टाचार भेंट करने वालों में आईजी क्रांति कुमार गढ़देशी, आईजी शैलेन्द्र कुमार, आईजी माइकल राज एस, उपायुक्त लोहरदगा संदीप कुमार मीणा, उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार, उपायुक्त जामताड़ा आलोक कुमार, उपायुक्त साहेबगंज दीपक कुमार दुबे एवं उपायुक्त खूंटी सौरभ कुमार शामिल थे.

Uploaded Image

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभू कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवशीष और पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर नई जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही