Search

पश्चिमी सिंहभूम की खबरें : सारंडा में एक बार फिर नक्सलियों ने तेज की अपनी गतिविधियां

  • पुलिस नक्सलियों का खात्मा करने के लिए बना रही रणनीति
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा में एकबार पुनः भाकपा माओवादी नक्सलियों की सक्रियता व गतिविधियां बढ़ने के बाद पुलिस व सीआरपीएफ सक्रिय हो गई है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हथियारबंद नक्सलियों का एक बडा़ समूह सारंडा के दीघा पंचायत व जराईकेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत हेन्देकुली के घने जंगल में शरण लिये हुये हैं. यह जंगल दीघा व तिरिलपोषी गाँव के बीच से लगभग 6-7 किलोमीटर अंदर घने जंगलों मे हैं. बताया जाता है कि हेन्देकुली मे कोई ग्रामीण नहीं रहते हैं. दशकों वर्षों पुरानी वन विभाग का कुछ पुराना भवन आदि मात्र है. यहां वन विभाग के लोग भी नहीं जाते हैं. यह नक्सलियों के लिये छिपने अथवा ठहरने हेतु सुरक्षित जंगल बताया जाता है. इसे भी पढ़ें : नमो">https://lagatar.in/download-namo-app-and-get-a-chance-to-meet-pm-modi-sanjay-seth/">नमो

एप डाउनलोड करें और पाएं PM मोदी से मिलने का मौका – संजय सेठ
बीते माह इसी जंगल क्षेत्र मे पुलिस व सीआरपीएफ के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खडे़ हुये थे. भागने के बाद सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के काफी समान बरामद किया था. हेन्देकुली से छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगल जैसे बालिबा, मारंगपोंगा, कुदलीबाद, कोलायबुरु, हतनाबुरु, कुमडीह, तितलीघाट, बहदा के रास्ते गुआ थाना क्षेत्र के जंगल होते कोल्हान जंगल में प्रवेश कर सकते हैं. अथवा बिटकिलसोय, नयागांव होते ओडिशा सीमा में चले जायेंगे. यह सारंडा का सेंटर प्वाइंट भी कहा जाता है जहाँ से वह किसी भी क्षेत्र मे आसानी से आना जाना कर सकते हैं. ऐसे घने जंगल व उंची पहाड़ी पर नक्सलियों तक पहुंच पाना हीं पुलिस के लिये बडी़ चुनौती होगी. हालांकि पुलिस कोल्हान जंगल में तमाम प्रकार की चुनौतियों का सामना कर उनका साम्राज्य को हिला कर नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : मजिस्ट्रेट">https://lagatar.in/magistrate-started-ticket-checking-campaign-many-news-from-dhanbad-including-2454-passengers-without-ticket/">मजिस्ट्रेट

ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट धराये 2454  यात्री समेत धनबाद की कई खबरें

तीन फरार आरोपियों के राजस्थान स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Ishtehar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा (बडाजामदा) थाना काण्ड संख्या-31/20, के प्राथमिकी व फरार अभियुक्तों ताहिर खान उर्फ ताहिर (उम्र 28 वर्ष) पिता जसमाल खान, इदरिष खान उर्फ इदरिष (उम्र 26 वर्ष) पिता जसमाल खान, एवं दाउद खान उर्फ दाउद (उम्र 40 वर्ष) पिता जौरमल खान के राजस्थान के अलवर जिला के गोविन्दगढ़ थाना अन्तर्गत जहानपुर गांव के घर पर गुआ पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी इस्तेहार चिपकाया. इस इस्तेहार मे एक निश्चित समय के अन्दर न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश जारी किया गया है. तीनो आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-gurudwara-management-gave-huge-support-in-cgpc-project/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी की परियोजना में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधन ने दिया वृहद सहयोग

सेल की गुआ प्रबंधन के खिलाफ पहले चरण का आंदोलन समाप्त

  • 8 जनवरी को गुआ में निकलेगा मशाल जुलूस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Gua-Andolan-Samapt.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की जेजीओएम प्रबंधन द्वारा सारंडा क्षेत्र के स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी में उपेक्षा व अन्य गलत नीतियों के खिलाफ सेल की गुवा खदान के जेनरल आफिस में पहले चरण का पिछले पांच दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन, घेराव कार्यक्रम को आज शाम समाप्त किया गया. 8 जनवरी की शाम संयुक्त मोर्चा गुवा में मशाल जुलूस निकाल तथा उसके बाद आगे की बैठक कर सर्व सम्मति से निर्णय लेगी की आगे भूख हड़ताल करना है या सीधे गुआ खदान से लौह अयस्क की ढुलाई कार्य को अनिश्चित काल के लिये ठप करना है. उक्त जानकारी मजदूर नेता रामा पाण्डेय ने दी है. इसे भी पढ़ें : नमो">https://lagatar.in/download-namo-app-and-get-a-chance-to-meet-pm-modi-sanjay-seth/">नमो

एप डाउनलोड करें और पाएं PM मोदी से मिलने का मौका – संजय सेठ
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का एक मात्र उद्देश्य या हमारी मांग है कि सेल प्रबंधन ने गुआ, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु और चिडि़या खदान के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की बहाली आयोजित की थी. इस बहाली में सभी बाहरी लोगो को नौकरी दे दिया गया. खदानों से प्रभावित सारंडा के गावों व स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी से पूरी तरह वंचित किया गया. प्रबंधन बैक डोर से नियुक्त बाहरी 18 लोगों को गुआ खदान में योगदान दिला रही थी. जिसे विरोध कर योगदान देने नहीं दिया गया. सेल प्रबंधन तमाम खाली पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को बहाल करे एवं बाहरी लोगों को यहां योगदान नहीं कराये. अन्यथा यह लडा़ई आरपार की होगी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/working-style-of-palamu-police-is-corrupt-increase-in-criminal-incidents-shatrughan/">पलामू

पुलिस की कार्यशैली भ्रष्ट, आपराधिक घटनाओं में वृद्धि : शत्रुघ्न
उल्लेखनीय है कि यह आंदोलन गुवा के विभिन्न मजदूर संगठनों ने पहले संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रारम्भ किया था. लेकिन इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़, सांसद गीता कोडा़, विधायक सोनाराम सिंकु, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जेबी तुबिड, जीप सदस्य देवकी कुमारी, पूर्व जीप सदस्य सह भाजपा नेता शंभू हाजरा, सारंडा के मानकी, मुंडा समेत दर्जनों संगठनों का समर्थन व सहयोग मिला. सभी खुलकर इस मामले में अपना समर्थन दिये. 8 जनवरी को सारंडा के विभिन्न गांवों के मुंडा व मानकी का एक प्रतिनिधिमंडल इसी मांग को लेकर गुआ प्रबंधन से मिलकर अपनी मांग पत्र सौंपेगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-ticket-checking-campaign-conducted-in-a-dozen-trains-260-railway-passengers-caught/">पलामू

: एक दर्जन ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 260 रेलयात्री धराये
भविष्य में आंदोलन की रुप रेखा तैयार करेगा. सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु के युवा भी धीरे धीरे संगठित होकर बैठकें कराने लगे हैं. ताकि वह भी आंदोलन का हिस्सा बन सके. अर्थात यह आग धीरे धीरे फैल रहा है. सबका एक हीं कहना है कि अपने खून-पसीने से विकट परिस्थिति में जंगलों में चटाई का घर बनाकर हमारे बाप-दादा जंगली जानवरों के खतरों के बीच रहकर खदान को चालू किये थे. उस समय लोग यहां से भाग जाया करते थे. पकड़ पकड़ कर लाया जाता था काम कराने. आज यह खदान हमारे घर जैसा हो गया है. जब सुविधा उपलब्ध हो गया तो हमें हीं यहां नौकरी नहीं दिया जा रहा है. यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-gurudwara-management-gave-huge-support-in-cgpc-project/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी की परियोजना में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधन ने दिया वृहद सहयोग

चाईबासा : स्व. एम आईकत की स्मृति में 50 कंबल बांटे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-AIKAT-Kambal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वाधान में रविवार को सोमा पांचो गांव में राजश्री बासु एवं ईशान बासु के सौजन्य से उनके पिता स्व. एम आईकत की स्मृति में 50 कंबलों का वितरण किया गया. इस मौके पर ईशान बसु एवं राजश्री बसु ने कहा कि ग्रामीणों के लिए कुछ पर पाए. यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. क्लब की अध्यक्षा हीना ठक्कर ने कहा कि सेवा का भाव हमेशा रहना चाहिए ताकि जरूरतमंद का लाभ हो सके. इसे भी पढ़ें : अजब">https://lagatar.in/amazing-story-of-strange-love-make-me-your-wife-and-the-girl-sitting-on-strike-outside-her-lovers-house/">अजब

प्रेम की गजब कहानी : मुझे पत्नी बनाओ …और प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती
इस अवसर पर रो वीणा मुंदड़ा, रो. अंजू राठौर, रो. सुशील मूंधड़ा, रो. रितेश मुंद्डा ,रो अनिल शर्मा , रो.नरेंद्र ठककर एवं उपाध्यक्ष रमेश दत्तानी ने रोटरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों से रोटरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया. पंचायत की मुखिया अनीता पूर्ति एवं मुंडा दलजीत सिंह कुंतीया ने रोटरी क्लब का तहे दिल से आभार व्यक्त किया. सचिव हर्ष राज मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-meeting-of-jharkhand-kshatriya-sangh-organized-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

मझगांव : कुमारडुंगी के साप्ताहिक बाजारों में हब्बा-डब्बा एवं मुर्गा लड़ाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Majhgaon-Habba-Dabba.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Majhgaon (Md Wasi) : चाईबासा पुलिस अधीक्षक असुतोष शेखर के सख्त निर्देश के बाद भी कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हब्बा-डब्बा एवं मुर्ग़ा लड़ाई का खेल जोरों पर चल रहा है. इसपर ना पुलिस प्रशासन की नजर है ना ही कोई जनप्रतिनिधि आवास उठा रहे. बस भोले भाले ग्रामीण दो ईंट 5 का 10, तीन का 15, चार का 20, पांच का 25 कमाने की लालच में अपने मेहनत की कमाई लुटा रहे हैं. इससे घरेलू क्लेश बढ़ रही है. समाज विरोधी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है. मना करने पर महिलाओं पर हिंसा बढ़ने लगी है. इस तरह से कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हब्बा-डब्बा व मुर्गा लड़ाई पुरी तरह से फल फुल रही है. यहां प्रत्येक गुरुवार को थाना क्षेत्र से सौ कदम दूर में लगने वाली सप्ताहिक बाजार में प्रत्येक सप्ताह जोरों से हब्बा-डब्बा का खेल खेला जाता आ रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-ticket-checking-campaign-conducted-in-a-dozen-trains-260-railway-passengers-caught/">पलामू

: एक दर्जन ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 260 रेलयात्री धराये
सामने बाजार से सटकर प्रखंड कार्यालय भी है. पर ना पुलिस और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी इसपर अंकुश लगा रहे हैं. क्योंकि सबका अपना-अपना हिस्सा तय रहता है. उस रास्ते से गुजरते वक्त अपनी नजरें चुराकर किनारे होकर निकल जाते हैं. जनप्रतिनिधि हब्बा-डब्बा बंद करवाने की बजाए वहां खुद अपनी किस्मत आजमाते नजर आते हैं. यही हाल अंधारी गांव में रविवार को लगने वाली सप्ताहिक बाजार की है. यहां भी प्रत्येक सप्ताह हब्बा डब्बा व मुर्गा लड़ाई का खेल खुलेआम खेला जाता आ रहा है. ऐसा नहीं है कि इसके बारे में किसी भी पुलिस प्रशासन या प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी ना हो. इसे भी पढ़ें : सेवा">https://lagatar.in/by-serving-we-spread-gods-message-to-the-people-praveen/">सेवा

कर परमेश्वर का संदेश को लोगों तक पहुंचाते हैं – प्रवीण
बाजार में लगने वाली हब्बा डब्बा एवं मुर्गा लड़ाई के खेल के बारे मे वरीय प्राधिकारी तक को  फोन से जानकारी दी जाती है पर उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है. इस कारण जुआ माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. जानकारी मिलने पर जुवा माफिया शिकायत कर्ता को धमकाने लगे हैं. इस तरह से अब भी कुमारडुंगी थाना के दोनों बाजार में हब्बा डब्बा एवं मुर्गा लड़ाई का खेल जोरों पर चल रही है. इसी का कारण है कि आए दिन थाना क्षेत्र में समाज विरोधी घटनाएं ज्यादा घट रही है अगर समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसका परिणाम गंभीर हो सकता है. इसे भी पढ़ें : मजिस्ट्रेट">https://lagatar.in/magistrate-started-ticket-checking-campaign-many-news-from-dhanbad-including-2454-passengers-without-ticket/">मजिस्ट्रेट

ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकक धराये 2454  यात्री समेत धनबाद की कई खबरें

चक्रधरपुर : गितिउली में कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी की मौत, पति घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-GITIULI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के भालुपानी पंचायत के गितिउली गांव स्थित घर में सो रहे वृद्ध दंपत्ति पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.इस घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जाता है कराईकेला थाना क्षेत्र के गितिउली गांव निवासी 72 वर्षीय मारकस मुंडू अपने घर में पत्नी शांति मुंडू के साथ सोया हुआ था. घर में उसकी बेटी भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-gurudwara-management-gave-huge-support-in-cgpc-project/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी की परियोजना में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधन ने दिया वृहद सहयोग
शनिवार रात लगभग दस बजे तीन-चार लोग मारकस मुंडू के घर पहुंच गए और मारकस मुंडू के साथ मारपीट करने लगे. इस बीच बचाव के लिए पहुंची मारकस मुंडू की पत्नी शांति मुंडू पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई.महिला की मौत होने के बाद घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग भाग गये. वहीं इस घटना में मारकस मुंडू गंभीर रुप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : नमो">https://lagatar.in/download-namo-app-and-get-a-chance-to-meet-pm-modi-sanjay-seth/">नमो

एप डाउनलोड करें और पाएं PM मोदी से मिलने का मौका – संजय सेठ
दूसरे कमरे में सो रही उसकी बेटी बच गई. रविवार को दिन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना कराईकेला थाना को दी. वहीं घायल व्यक्ति मारकस मुंडू को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया.जहां से बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रविवार शाम तक पुलिस गितिलिपि गांव नहीं पहुंच सकी थी.जिसके कारण महिला का शव घर में ही पड़ा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-ticket-checking-campaign-conducted-in-a-dozen-trains-260-railway-passengers-caught/">पलामू

: एक दर्जन ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 260 रेलयात्री धराये

जमीन विवाद या डायन के संदेह में की गई होगी हत्या : थाना प्रभारी

इधर घटना के संबंध में कराईकेला थाना के थाना प्रभारी दीपक क्रिएशन ने कहा कि जमीन विवाद या डायन को लेकर महिला की हत्या की गई है. मृतका के पति से पूछताछ के दौरान वे नहीं बता पा रहे हैं कि किन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/krishna-kant-mishra-becomes-cjm-of-ranchi-civil-court-new-cjm-appointed-in-18-districts/">रांची

सिविल कोर्ट के CJM बने कृष्ण कांत मिश्रा, 18 जिलों में नये सीजेएम नियुक्त

चक्रधरपुर : रोलिंग स्टोन एकेडमी स्कूल का मना वार्षिकोत्सव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Rangarang.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में रविवार को रोलिंग स्टोन एकेडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया.इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अर्जुन मजुमदार, सम्मानित अतिथि कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एसपी सिंह, विशिष्ट अतिथि शहर की चर्चित कथक नृर्तक शालिनी चक्रवर्ती उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया. इसके बाद स्कूल की शिक्षिका रौशन तब्बसुम ने स्वागत गान पेश किया. मौके पर स्कूल की डायरेक्टर सुहरिता राय ने स्कूल के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-history-sheeter-harish-was-hiding-in-bihar-in-the-name-of-ajay-kumar/">जमशेदपुर

: अजय कुमार के नाम से बिहार में छुपा था हिस्ट्रीशीटर हरीश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Rangarang-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राएं आगे बढ़ रहे हैं. इस मौके पर अतिथियों ने संबोधित करते हुये स्कूल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम व बच्चों के हो रहे मानसिक विकास को लेकर शिक्षकों की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्कूल के वार्षिक खेलकूद व चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया. इस दौरान अभिभावकों के बीच भी कई प्रकार के खेल आयोजित किये गये.जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर सुहरिता रॉय, शिक्षिका रौशन तब्बसुम, रश्मिी सोय, रतना सील, सोनिया छाबड़ा, राकिबा परविन, सेंटर कॉडिनेटर माला सील,टी श्रुति के अलावे स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-gurudwara-management-gave-huge-support-in-cgpc-project/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी की परियोजना में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधन ने दिया वृहद सहयोग

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

रोलिंग स्टोन स्कूल के दूसरे वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी. जिसे खूब सराहा गया. खासकर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रैंप पर अपनी छटां बिखेरी.बच्चों ने अपनी गीत-नृत्य, नाटक की प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-sarveshwari-branch-group-distributed-warm-clothes-among-the-needy/">गढ़वा

: सर्वेश्वरी शाखा समूह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे गर्म कपड़े

मेले में बच्चों के साथ बड़ों ने उठाया लुत्फ

इस अवसर पर रेलवे हाई स्कूल मैदान मेले का भी आयोजन किया गया था. जहां बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने लुत्फ उठाया.यहां लगे सेल्फी प्वाइंट में बच्चों व बड़ों ने तस्वीरें खिंचावाई. साथ मेले में लगे तरह-तरह के खेल व खानपान के व्यंजनों के स्टॉलों पर भीड़ लगी रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp