Search

 
 
 

इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री  के मारे जाने की खबर, भारतीय दूतावासों ने एडवाइजरी जारी की

पश्चिम एशिया के सात देशों ईरान, इजराइल ,कतर, सऊदी अरब, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत स्थित भारतीय दूतावासों ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है.
 
  • भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने मिडिल ईस्ट की उड़ानें रद्द कर दी हैं. 
  • नागरिक उड्ड्यन मंत्री राममोहन नायडू ने पश्चिम एशिया संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की
  • आपात स्थिति में दूतावासों से आपात टेलीफोन नंबरों तथा इमेल पर संपर्क करने की सलाह

New Delhi : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच आज शनिवार सुबह शुरू हुए युद्ध से मिडिल ईस्ट दहल गया है.

 

 
इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किये जाने के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं.


इसके अलावा ईरान ने शुरुआती दौर में इजरायल पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं. अमेरिका द्वारा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन से ईरानी शहरों पर  भीषण हमला किये जाने की भी सूचना है.  


इसी बीच खबर आयी है कि इजरायल और अमेरिका के ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत की गयी एयरस्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री नासिर जाहेद और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर मारे गये हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से यह खबर सामने आयी है.  हालांकि अभी तक ईरान द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.


मिडिल ईस्ट में बदलती जा रही स्थिति को देखते हुए पश्चिम एशिया के सात देशों ईरान, इजराइल ,कतर, सऊदी अरब, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत स्थित भारतीय दूतावासों ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है.  आपात स्थिति में दूतावासों से आपात टेलीफोन नंबरों तथा इमेल पर संपर्क करने को कहा है.


बता दें कि इससे पहले भारतीय दूतावासों ने ईरान , इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को इन देशों से बाहर चले जाने की सलाह दी थी.
 

जानकारी के अनुसार नागरिक उड्ड्यन मंत्री राममोहन नायडू ने पश्चिम एशिया में नये भू-राजनैतिक संकट को लेकर आज शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक की.


उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों तथा विमान सेवा कंपनियों से संबंधित किसी भी जरूरत के लिए उनका मंत्रालय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है, . 
 

एक खबर और है कि पश्चिम एशिया के कई देशों में हो रही सैन्य कार्रवाई को देखते हुए  भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने वहां जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही