Search

 
 
 

राहुल बोले, मोदी ने पूरा हिन्दुस्तान बेच दिया, Epstein files, अडानी का केस खुलेगा, बचेंगे नहीं

राहुल ने कहा  कि पंजाब के किसानों को याद रखना है कि नरेंद्र मोदी ने पहले काले कृषि कानून लाकर आपको बेचने की कोशिश थी. अब यहां के मजदूरों के हाथ से मनरेगा और उनके काम के अधिकार को छीन लिया है.
 
  • भाजपा ने अपना फाइनेंशियल सिस्टम अडानी की कंपनी के हवाले कर दिया है.
  • राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को रात में नींद नहीं आ रही है
  • नरेंद्र मोदी ने देश का भयंकर नुकसान किया है. देश का डेटा अमेरिका को दे दिया.

Barnala :  पंजाब के बरनाला में आयोजित कांग्रेस मजदूर महारैली को संबोधित करते हुए आज शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, पंजाब हिंदुस्तान की शक्ति और नींव है. हम सभी को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ना है. पंजाब के भविष्य को उज्जवल करना है.

 

 
राहुल गांधी ने कहा, मैं जब भी पंजाब आता हूं तो मुझे यहां हिंदुस्तान की शक्ति और नींव दिखती है. आप हमारे रक्षक हैं. मैं पंजाब की जनता से बहुत मोहब्बत करता हूं. इसलिए हमें मिलकर पंजाब को सफल और समृद्ध बनाना है.


राहुल ने कहा  कि पंजाब के किसानों को याद रखना है कि नरेंद्र मोदी ने पहले काले कृषि कानून लाकर आपको बेचने की कोशिश थी. अब यहां के मजदूरों के हाथ से मनरेगा और उनके काम के अधिकार को छीन लिया है. मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं- हम देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े हैं. हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.  


US ट्रेड डील का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश का भयंकर नुकसान किया है. कहा कि देश का डेटा अमेरिका को दे दिया. आरोप लगाया कि मोदी ने देश को किसानों को खत्म कर दिया. MSMEs को खत्म कर दिया. लेकिन अमेरिका ने हमें क्या दिया?


 राहुल गांधी ने कहा कि भारत की ओर से कहा गया कि 9 लाख करोड़ रुपए का सामान हम अमेरिका से खरीदेंगे, लेकिन बदले में अमेरिका ने नहीं कहा कि हम भी खरीदेंगे.  इस ट्रेड डील में न अमेरिका के किसानों का नुकसान होगा और न ही इंडस्ट्री का, नरेंद्र मोदी ने पूरा हिन्दुस्तान बेच दिया है


राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल और अडानी का जिक्र करते हुए याद दिलाया, मैंने पार्लियामेंट में कहा था कि नरेंद्र मोदी का गला इसमें जकड़ा हुआ है. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10-15 सालों में अपना पूरा फाइनेंशियल सिस्टम अडानी की कंपनी के हवाले कर दिया है.


राहुल गांधी ने कहा कि अडानी सामान्य कंपनी नहीं है, वो भाजपा की  Special Purpose Vehicle है. जो भी पैसा बनता है, वो अडानी के पास जाता है और इसका राजनीति में उपयोग होता है. आरोप लगाया कि उनकी हजारों शेल कंपनियां हैं.


राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को रात में नींद नहीं आ रही है. क्योंकि Epstein files और अडानी का केस एक दिन जरूर खुलेगा. मैं आपको बता रहा हूं  नरेंद्र मोदी इन मामलों से बच नहीं सकते.


कांग्रेस मजदूर महारैली  में राहुल गांधी ने  चीन का भी नाम लिया कहा कि चीनू सेना पर फायर करने का आदेश केवल देश का प्रधानमंत्री दे सकता है. ना आर्मी चीफ दे सकता है ना रक्षा मंत्री.


नरवणे जी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या में फायर कर सकता हूं? 2 घंटे तक कुछ जवाब नहीं मिला. उसके बाद नरवणे जी को आदेश मिलता है जो उचित लगे वो करो.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही