Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अगले 24 घंटे भारी, 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में अगले 24 घंटे मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने उत्तरी तटीय ओडिशा और आसपास बने डीप डिप्रेशन के कारण राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर आगे बढ़ सकता है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में अगले 24 घंटे मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने उत्तरी तटीय ओडिशा और आसपास बने डीप डिप्रेशन के कारण राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर आगे बढ़ सकता है.

 

मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

29 जुलाई को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 2 अगस्त को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश हो सकती है.

 

मौसम विभाग ने 28 जुलाई से 1 अगस्त तक पूरे राज्य में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और बिजली गिरने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की गई. सबसे अधिक 167.2 मिलीमीटर बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मांझारी में रिकॉर्ड की गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, बोकारो में सबसे अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

 

राजधानी रांची में 28 जुलाई को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 29 जुलाई से 1 अगस्त तक भी रांची में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही