Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: रातू में युवती की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, विरोध में NH-75 जाम

रांची के रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी माधुरी कुमारी की मौत के विरोध में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 स्थित काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मामले के अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों का आरोप है कि माधुरी कुमारी को ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची के रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी माधुरी कुमारी की मौत के विरोध में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 स्थित काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मामले के अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.


परिजनों का आरोप है कि माधुरी कुमारी को ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें - 


मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतका के पति विकास महतो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि परिजनों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसी मांग को लेकर लोगों ने काठीटांड़ चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 

सड़क जाम के कारण NH-75 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही