Hazaribagh News: सिंघानी बाइपास स्थित ओवरब्रिज के आसपास अब अतिक्रमण की जगह नजर आएगी हरियाली. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की हजारीबाग इकाई ने सड़क किनारे खाली पड़े भूखंड के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है.
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि खाली जमीन पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. पहले जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, अब यहां पेड़-पौधे लगाने और आकर्षक तरीके से विकसित करने का काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
एनएचएआई की इस पहल से क्षेत्र का स्वरूप बदलने के साथ सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा में भी सुधार की उम्मीद है. एनएचएआई ने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पशु नहीं बांधने और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

