Search

 
 
 

पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर NHM कर्मियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रांची के सदर अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन नहीं मिलने के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है.
 

Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन नहीं मिलने के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है.

 

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि कई लोगों के पास अस्पताल आने-जाने का किराया तक नहीं बचा है. घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है. उनका कहना है कि वे लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ वेतन मिलने का भरोसा दिया जाता है.

 

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे काम का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे. उनका कहना है कि लंबे समय से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा.

 

प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वेतन भुगतान में हो रही देरी का कारण पता लगाएंगे और जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी फिलहाल काम पर लौट गए हैं. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही