Search

 
 
 

NHM झारखंड ने 24 प्रशिक्षण सह प्रचार वाहनों को किया रवाना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 24 प्रशिक्षण सह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 24 प्रशिक्षण सह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

 

नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय परिसर से ये सभी वाहन अपने निर्धारित गंतव्य जिलों की ओर प्रस्थान कर गए. इन वाहनों के माध्यम से राज्य के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में आम लोगों तक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी.

Uploaded Image

अभियान निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की एक नई और महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए एक साथ राज्य के सभी 24 जिलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आम जनता तक सूचनाएं पहुंचाई जाएंगी.

 

प्रत्येक प्रचार वाहन अपने जिले में प्रतिदिन चार प्रखंडों में प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेगा. कुल 48 दिनों के अभियान के दौरान 192 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण सत्रों में सहिया, सीएचओ और एएनएम शामिल होंगे. लगभग 3900 स्वास्थ्यकर्मियों को 24 प्रमुख स्वास्थ्य विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा.

 

प्रचार वाहनों में मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य, यक्ष्मा नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया, तंबाकू नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, पोषण, नियमित टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है.

 

सभी वाहनों को 24 अलग-अलग विषयों के अनुसार ब्रांडिंग किया गया है और इन्हें जीपीएस से लैस किया गया है. माइकिंग के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा.

 

आवश्यकता पड़ने पर इन वाहनों का उपयोग गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक पहुंचाने में भी किया जाएगा. यह अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पहली बार नवाचार के रूप में राज्यभर में लागू किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही