Search

 
 
 

पप्पू यादव को जमानत, इरफान अंसारी ने कहा- सत्य और न्याय की हुई जीत

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन को जमानत मिलने पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया है.
 

Ranchi : जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन को जमानत मिलने पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से ही न्याय व्यवस्था पर भरोसा था और आज वही विश्वास सही साबित हुआ.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि वर्षों पुराने मामलों को आधार बनाकर जिस तरह पप्पू यादव के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. किसी भी जनप्रतिनिधि का सम्मान सीधे तौर पर जनता के सम्मान से जुड़ा होता है और कानून का उद्देश्य न्याय देना है, न कि अपमान करना.

 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन से अपील की कि वे कानून पर भरोसा रखें और जनता की गरिमा का सम्मान करें. उन्होंने कहा कि नेता जनता से ही निकलते हैं और इसलिए जनता का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए.

 

इरफान अंसारी ने झारखंड वासियों की ओर से पप्पू यादव को जमानत मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि सत्य की राह कठिन होती है, लेकिन अंततः विजय सत्य की ही होती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही