Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे चक्रधरपुर पहुंचे. उनका स्वागत चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत अन्य अधिकारियों ने किया. दौरे के दौरान उन्होंने रेल खंड का निरीक्षण किया और रेल पटरियों की स्थिति, ओएचई, सिग्नलिंग प्रणाली व निर्माण हो रहे पुल-पुलियों की स्थिति के बारे में जाना.
तय कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक विशेष निरीक्षण ट्रेन से सबसे पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां उनका स्वागत डीआरएम तरुण हुरिया ने किया. यहां से महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेल खंड का अवलोकन करते हुये चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे.
विंडो निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पटरियों की स्थिति, ओएचई, सिग्नलिंग प्रणाली व निर्माण हो रहे पुल-पुलियों की स्थिति का अवलोकन किया. वहीं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक ने डीआरएम तरुण हुरिया के साथ नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज, नये रेलवे स्टेशन बिल्डिंग, द्वितीय प्रवेश द्वार में बन रहे सड़क, कैरेज एवं वैगन का जायजा लिया.
जायजा लेने के दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा रेल मंडल में चल रहे नये कार्यों में विशेष रुप से ध्यान देकर जल्द से जल्द कार्यों को पूरा किया जाएं. वहीं, रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

जहां उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान बनाए गए फूलों की रंगोली व प्रदर्शनी में लाए गए तरह-तरह की फूलों की सराहना की. साथ ही चक्रधरपुर के सेरसा स्टेडियम में चल रहे 29वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे. जहां उन्होंने टूर्नामेंट के विजेता व उप विजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
इस मौके पर महाप्रबंधक के निजी सचिव मनीष कुमार पाठक, डीआरएम तरुण हुरिया, एडीआरएम विनय कुजूर, चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनीयर डीईएन कॉडिनेशन राम प्रताप मीणा, रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुब्रत कुमार मिश्र के अलावे रेल मंडल के विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment