Search

 
 
 

चार जवानों की हत्या के आरोपित संजय गंझू को बेल देने से NIA कोर्ट का इंकार

पुलिस टीम पर हमला कर चार जवानों की हत्या करने और हथियार लूटने के आरोपी माओवादी संजय गंझू को रांची की एनआईए की विशेष कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है.
 

Ranchi: पुलिस टीम पर हमला कर चार जवानों की हत्या करने और हथियार लूटने के आरोपी माओवादी संजय गंझू को रांची की एनआईए की विशेष कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. संजय गंझू और एनआईए की दलील और बहस सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. 


आरोपी संजय गंझू वर्ष 2020 से न्यायिक हिरासत में है. पुलिस टीम की हत्या और लूट की घटना को 22 नवंबर 2019 को अंजाम दिया गया था. घटना को लेकर लातेहार के चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसे एनआईए ने साल 2020 में टेक ओवर कर जांच शुरू की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही