Search

 
 
 

TSPC  जोनल कमांडर आक्रमण गंझू की बेल पर NIA कोर्ट में 21 को सुनवाई

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी की जमानत याचिका पर रांची NIA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi :   प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी की जमानत याचिका पर रांची NIA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने NIA को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और बेल पर सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि निर्धारित की.

 

रवींद्र गंझू चतरा के टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में आरोपी है. आक्रमण गंझू ने कांड संख्या 02/2016 में जमानत की याचिका दायर की है. यह मामला पहले टंडवा थाना में दर्ज हुआ था, जिसे वर्ष 2018 में NIA ने टेकओवर किया था. इस केस में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही