Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में NIA की बढ़ी दबिश, नौ बड़े नक्सलियों पर 28.50 लाख का इनाम घोषित

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का झारखंड में दबिश बढ़ा है. एनआईए झारखंड में टेरर फंडिंग, नक्सली हमला, माओवादियों को हथियार सप्लाई करने और मानव तस्करी जैसे मामले की वर्तमान में जांच कर रही है. टेरर फंडिंग मामले और नक्सली हमला के मामले में एनआईए ने झारखंड के नौ बड़े नक्सलियों पर कुल 28.50 लाख रुपया का इनाम घोषित किया है. जिनमें भाकपा माओवादी, टीपीसी और पीएलएफआइ के नक्सली शामिल है. इसे भी पढ़ें - सिंहभूम">https://lagatar.in/singhbhum-chamber-of-commerce-and-industry-demanded-extension-of-the-date-of-audit-under-section-44-ab/">सिंहभूम

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने धारा 44 एबी के तहत ऑडिट की तिथि बढ़ाने की मांग की

 जानें किन नक्सलियों पर हुआ इनाम की घोषणा

एनआईए ने जिन नौ नक्सलियों पर 28.50 लाख इनाम घोषित किया है, उसमें भाकपा माओवादी कमांडर पतिराम मांझी पर पांच लाख, रामदयाल महतो पर तीन लाख, अजय महतो पर तीन लाख, कृष्णा दा पर दो लाख, चंचल पर दो लाख, शनिचर हेंब्रम पर 50 हजार. इसके अलावा टीपीसी संगठन के ब्रजेश गंझू पर पांच लाख, आक्रमण गंझू पर तीन लाख, इसके अलावा पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश पर एनआईए ने पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है. इसे भी पढ़ें - क्रिप्टो">https://lagatar.in/heavy-selling-in-crypto-market-market-cap-fell-by-7-point-82-percent-solana-lost-12-point-14-percent/">क्रिप्टो

मार्केट में भारी बिकवाली, मार्केट कैप में 7.82 फीसदी की गिरावट, सोलाना 12.14 फीसदी टूटा

 भीखन गंझू समेत कई नक्सलियों को एनआईए ने किया मोस्ट वांटेड घोषित

भीखन गंझू समेत कई नक्सलियों को एनआईए ने मोस्ट वांटेड घोषित किया है. जिनमें प्रयाग मांझी, गुरुवा मुंडा, बिरजू गंझू  शामिल है. लातेहार नक्सली हमला के मामले में नक्सली कमांडर रवींद्र गंझू का दस्ता भी एनआईए के रडार पर आ गया है.चार पुलिसकर्मियों की हत्या व उसके बाद लातेहार के चंदवा के टेरर फंडिंग के मामले में रवींद्र गंझू का दस्ता एनआईए के निशाने पर है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-registrar-avinash-kumar-did-the-registry-of-cnt-land-by-ignoring-the-rules-after-investigation-the-commissioner-gave-instructions-to-constitute-a-charge-sheet/">रांची

: तत्कालीन रजिस्ट्रार अविनाश कुमार ने नियमों को ताक पर रख CNT भूमि की कर दी रजिस्ट्री, जांच के बाद कमिश्नर ने दिया आरोप पत्र गठित करने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही