Search

 
 
 

मधुबनी में मौलाना इजहारुल हक के घर NIA का छापा, घर वालों से की पूछताछ

Madhubani News: 56 साल के मौलाना इजहारुल हक का नाम करीब चार महीने पहले तब सुर्खियों में आया था, जब बिहार एटीएस के साथ मिलकर मध्यप्रदेश एटीएस ने यहां रेड की थी. इसके बाद मधुबनी से ही राष्ट्रविरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
 
फाइल फोटो

Madhubani News: बिहार के मधुबनी में NIA की टीम ने मौलान इजहारुल हक के घर पर छापेमारी की. उसपर पाकिस्तानी हैडलर से व्हाट्सएप पर बातचीत करने के मामले में किया गया था. टीम ने बुधवार को मौलाना के घर वालों नगर थाना लेकर आई. हजहार-उल-हक के बयान का सत्यापन के लिए यह पूछताछ हो रही है.

 

56 साल के मौलाना इजहारुल हक का नाम करीब चार महीने पहले तब सुर्खियों में आया था, जब बिहार एटीएस के साथ मिलकर मध्यप्रदेश एटीएस ने यहां रेड की थी. इसके बाद मधुबनी से ही राष्ट्रविरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसपर आरोप है कि वह नए लड़कों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तैयार करता था.

इसे भी पढ़ें:

गिरफ्तारी के बाद मौलाना इजहारुल हक को मध्यप्रदेश एटीएस की टीम ट्रांजिड रिमांड पर भोपाल ले गई थी. इजहारुल हक मधुबनी के उर्दू मोहल्ला में अपना एक मदरसा चला रहा था. जिसमें वो चुनिंदा बच्चों को पढ़ाता था. 

 

एटीएस को जानकारी मिली थी कि भोपाल में फिरोज नाम का एक शख्स संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. इसके बाद उस पर नजर रखी जाने लगी. इसी दौरान उसके एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने की जानकरी मिली. इसी ग्रुप में इजहारुल हक के साथ 6 और संदिग्ध लोग शामिल थे. शाकिर अलव राजस्थान से, नईम देवबंद उत्तरप्रदेश से, फराज भोपाल से और हाजी अहमद धार से था. ये सभी लो मदरसा के जरिए देश विरोधी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही