Search

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन में निधि खरे अध्यक्ष निर्वाचित

New Delhi : उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) सम्मेलन के 9वें सत्र में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. केंद्र सरकार इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है. यह सम्मेलन 8 जुलाई तक चलेगा. बैठक में वर्तमान डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ उपभोक्ताओं के समक्ष उभर रही नई चुनौतियों के समाधान पर भी विशेष मंथन किया जाएगा.
 
देश विदेश की खबरें

UNCTAD के इस सम्मेलन में निधि खरे ‘उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह’ के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेंगी. निधि खरे को अध्यक्ष निर्वचित किए जाने से उपभोक्ता संरक्षण के मामले में भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उसकी प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान मिली है.

Uploaded Image

जिनेवा में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, नियामक संस्थाओं के प्रमुख और विषय विशेषज्ञ उपभोक्ता संरक्षण से जुड़ी वर्तमान और उभरती वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे. सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के उपभोक्ता संरक्षण दिशा-निर्देशों और क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी. 

साथ ही सदस्य देशों और अन्य स्टेक होल्डर्स द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्टों पर  विचार किया जाएगा. सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था की स्थिति, उसकी प्रभावशीलता और भविष्य की दिशा पर चर्चा होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही