Search

 
 
 

आदित्यपुर का निखिल हत्याकांडः न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन

Jamshedpur News : परिजनों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करने पहुंचे थे, लेकिन आदित्यपुर थाना प्रभारी ने महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की.
 
विरोध-प्रदर्शन करते परिजन.
  • पुलिस पर महिलाओं से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

Jamshedpur News : आदित्यपुर के निखिल कुमार डे हत्याकांड को लेकर परिजनों का गुस्सा बुधवार को सड़क पर देखने को मिला. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने आदित्यपुर चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करतो हुए  जल्द न्याय दिलाने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें


परिजनों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करने पहुंचे थे, लेकिन आदित्यपुर थाना प्रभारी ने महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की. उन्होंने पुलिसकर्मियों पर मां-बहन की गालियां देकर अपमानित करने का भी गंभीर आरोप लगाया है.


परिजनों का कहना है कि परिवार पहले ही जवान बेटे की हत्या से सदमे में है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वे हताश हैं. जब वे न्याय की मांग लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है.


इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस पर ही यदि पीड़ित परिवार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगते हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही