Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : टिन की बोतलों से विदेशी शराब की तस्करी, 1.5 लाख की शराब जब्त

बिहार में शराबबंदी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. वे हर दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.
 

Muzaffarpur :  बिहार में शराबबंदी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. वे हर दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां टिन के बोलतों से 96.66 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. जब्त शराब का बाजार मूल्य 1.5 लाख रुपये बताया जा रहा है.

 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर की शराब जब्त

जानकारी के अनुसार, पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद  थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने उनसर स्थित ग्रामीण बैंक के पास छापेमारी की. इस दौरान एक घर के पास खड़ी बाइक पर रखे कार्टन से टिन की बोलतें मिलीं. जब उसकी जांच की गई तो उसमें से विदेशी शराब मिली. हालांकि पुलिस दल को देखते ही मुख्य तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस बाइक और शराब दोनों जब्त कर थाने ले आई है. 

 

सरपंच के बेटे की संलिप्पता आई सामने

थानाध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि शराब के साथ पकड़ी गई बाइक को भी सीज कर लिया गया है. पुलिस जांच में सरपंच के बेटे समेत तीन तस्करों के नाम सामने आए हैं. मामले में सरपंच के बेटे अनिल कुमार, बिक्रम कुमार और बाइक चालक/मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही