Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुखिया पति पर गोली चलाने वाला निरंजन कपरदार गिरफ्तार, पुलिस से लिए रह चुका है सिरदर्द

Bokaro : पिंडराजोरा पुलिस ने मुखिया पति प्रकाश साव पर गोली चलाने के आरोप में कुख्यात अपराधी निरंजन कपरदार को गिरफ्तार कर लिया. वह पहले ही 10 मामलों का आरोपी है. पुलिस के लिए किसी जमाने में सिरदर्द बना निरंजन कपरदार अपराध की दुनिया में पांव जमाने के बाद मुखिया बना था. मुखिया बनने के बाद अपराध की दुनिया से भले ही उसने मुंह मोड़ लिया लेकिन अभी भी उस की धमक इलाकों में यथावत है. लिहाजा उसके सामने बोलने की किसी की हिम्मत नहीं होती. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-market-decorated-on-karva-chauth-increased-demand-for-fancy-sarees-and-bangles/">धनबाद:

करवाचौथ पर सजा बाजार, फैंसी साड़ी व चूड़ियों की बढ़ी मांग

भूमि विवाद में निरंजन ने मुखिया पति पर चलाई गोली

बता दें कि मंगलवार को करीब 10 बजे वर्तमान मुखिया पति के ऊपर भूमि विवाद को लेकर निरंजन ने गोलियां चला दी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरंजन कपरदार को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. निरंजन के पास से पुलिस ने दो लोहे का बना बंदूक का बैरल, एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद किया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडे ने बताया कि निरंजन के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लगभग 10 मामले दर्ज हैं. कई मामलों में अभी वो जमानत पर बाहर था. उन्होंने कहा कि निरंजन के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं.पुलिस ने कुछ दिनों के लिए उसे जिला बदर भी किया था.पुलिस उसे जेल भेजकर राहत की सांस ली है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mahua-liquor-being-supplied-in-the-city-and-surrounding-area-by-car-one-arrested-car-recovered/">जमशेदपुर

: कार से शहर व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई हो रही महुआ शराब, एक गिरफ्तार, कार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही