Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया, इंदिरा गांधी ने अमेरिकी दबाव में शिमला समझौता किया, कांग्रेस भड़की

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में कहा कि कि लौह महिला(इंदिरा गांधी) ने भारत का  5000 वर्ग मील क्षेत्र पाकिस्तान को क्यों दे दिया?
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज सोमवार को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को कटघरे में खड़ा किया.    भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा दबाव दिये जाने पर इंदिरा गांधी ने भारत-पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किये थे.

 

 

 

निशिकांत दुबे ने इस संबंध में एक्स पर राज्यसभा में हुई चर्चा का एक दस्तावेज भी साझा किया. निशिकांत दुबे का पोस्ट कांग्रेस को नागवार गुजरा.

 

इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा सांसद  को ढोंगी करार देते हुए कहा कि मीडिया इस ढोंगी पर समय क्यों बर्बाद कर रहा है?  कहा कि वह व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं,  बल्कि व्हाट्सएप नर्सरी का छात्र हैं.

 

पवन खेड़ा ने मीडिया को सलाह दी कि वह निशिकांत दुबे से कहें कि वे पीएमओ जायें और उनसे शिमला समझौता रद्द करने को कहें. वे समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं?


 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में कहा कि कि लौह महिला(इंदिरा गांधी) ने भारत का  5000 वर्ग मील क्षेत्र पाकिस्तान को क्यों दे दिया? पूछा कि 93 हज़ार पाकिस्तानी सैनिक लौटाने के बदले अपने 56 सैनिकों को पाकिस्तान के जेल में क्यों मरवा दिया?

 

 निशिकांत दुबे ने पूर्व रक्षा मंत्री महावीर त्यागी ता जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ये सवाल उठाये थे, लेकिन इंदिरा गांधी ने इनका कोई जवाब नहीं दिया था.   
 
  
निशिकांत दुबे ने इससे पूर्व रविवार को राहुल गांधी पर हल्ला बोला था. कहा था कि राहुल गांधी अंग्रेजी भाषा को गुलामी की तरह क्यों समर्थन दे रहे हैं? उन्होंने सवाल किया कि जब रूस, चीन, फ्रांस, जापान और कोरिया जैसे देश अपनी भाषाओं पर गर्व करते हैं, तो हम क्यों नहीं?

 

आप गुलामों की तरह अंग्रेज़ी पर क्यों गर्व करते हैं? याद करे कि  राहुल गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी गरीबों के लिए एक मौका है. यह कोई जंजीर नहीं बल्कि एक पुल है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही