Search

 
 
 

निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर आरोप, सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं

निशिकांत दुबे ने कहा कि सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी के खिलाफ मैंने आरोप लगाया है. मैंने लोकसभा स्पीकर से इस संबंध में बहस करने की इजाज़त मांगी है कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं?
 

New Delhi : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज शुक्रवार को राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे सत्ता हासिल करने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे.

 

 

 

निशिकांत दुबे ने कहा कि सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी के खिलाफ मैंने आरोप लगाया है. मैंने लोकसभा स्पीकर से इस संबंध में बहस करने की इजाज़त मांगी है कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं?  


जान लें कि इससे पूर्व निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है. उन्होंने राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है. भाजपा के गोड्डा सांसद ने राहुल की संसद सदस्यता समाप्त करने और चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है.  

 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी के बयान पर हमलावर होते हुए कहा, वे झूठ में किसान का मुद्दा उठा रहे है. लोगों में भ्रम फैला रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल कह चुके हैं  कि किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा. फिर भी देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. वे युद्ध कराना चाहते हैं. 
 

किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने राहुल गांधी  के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने का फैसला किया था. कहा कि राहुल गांधी ने नियम तोड़ते हुए अनपब्लिश्ड किताब का गैर-कानूनी तरीके से जिक्र किया.  अपने बजट भाषण में बिक गया जैसी बकवास बातें की. हम उन्हें नोटिस देना चाहते थे.


किरेन रिजिजू ने कहा कि निशिकांत दुबे एक सब्सटेंटिव मोशन लाये हैं, इसलिए अभी के लिए, हम उस प्रिविलेज मोशन नहीं ला रहे हैं. कहा कि सब्सटेंटिव मोशन मंजूर होने के बाद हम स्पीकर से बात करेंगे,. यह तय करेंगे कि हम इसे प्रिविलेज कमेटी या एथिक्स कमेटी को भेजें या सीधे हाउस में चर्चा के लिए लायें.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही