Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया

वर्तमान में PMO और मंत्रालयों के ऑफिस नयी दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है.  दोनों भवन लगभग  78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रहे हैं.
 

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को दारा शिकोह रोड स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया. खबर है कि पीएम मोदी नये प्रधानमंत्री ऑफिस (सेवा तीर्थ) में शिफ्ट हो जायेंगे.

 

वर्तमान में PMO और मंत्रालयों के ऑफिस नयी दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है.  दोनों भवन लगभग  78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रहे हैं.

 

 

 पीएम शाम लगभग 6 बजे सेवा तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार सेवा तीर्थ परिसर लगभग 2.26 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में बसा हुआ है. इसकी लागत 1,189 करोड़ की बताई जा रही है.  


सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय आस पास बनाये गये है,  पहले सभी अलग-अलग जगहों पर थे. सभी कार्यालयों में  हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम मौजूद हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही