Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, लोकसभा नौ मार्च तक स्थगित

सदन स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने एप्स्टीन फाइल मामले में हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर प्रदर्शन किया. उन्होंने हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगाये.सांसदों एक बैनर लिये हुए थे. उस पर जेफ्री एप्स्टीन और हरदीप सिंह पुरी की तस्वीर थी.
Advertisement
Advertisement

 New Delhi : लोकसभा में आज शुक्रवार को विपक्षी सासंदों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. इस कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर नौ मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. 

 

 

बता दें कि सदन शुरू होते ही पीठासीन सभापति संध्या राय ने सदन को बताया कि पूर्व सांसद डॉ भगवान दास राठौड़ का निधन हो गया है. इसके बाद सांसदों ने मौन रखकर दिवंगत पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी.


बाद में जब  प्रश्नकाल शुरू हुआ, तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद केंद्रीय मंत्री पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे और आसन के करीब पहुंच गये.


पीठासीन सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने स्थान पर जाकर बैठ जायें और कार्यवाही चलने दें, लेकिन वो नहीं माने. हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने  दोपहर 12 बजे तक सदन स्थगित कर दिया.   
 

जान लें  कि अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आने के बाद राहुल गांधी उन पर हमलावर हो गये हैं. हालांकि श्री पुरी ने जानकारी दी है कि उनकी एपस्टीन से कुछ मुलाकातें हुई थीं, जो औपचारिक थी. लेकिन उसका किसी आपराधिक गतिविधि से लेना देना नहीं था,  
 

आज सदन स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने एप्स्टीन फाइल मामले में हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर प्रदर्शन किया. उन्होंने हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगाये. सांसद एक बैनर लिये हुए थे. उस पर जेफ्री एप्स्टीन और हरदीप सिंह पुरी की तस्वीर थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही