Search

 
 
 

निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप,  150 से ज्यादा कांग्रेसी सांसद सोवियत रूस से फंडिंग लेते थे

दुबे ने लिखा कि उस जमाने में रुसी जासूसी संस्थानों के 1100 लोग भारत में थे जो नौकरशाही, व्यापारी संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों, ओपिनियन मेकर को अपने पॉकेट में रखते थे. वे भारत की नीति बनाते थे.
 

 New Delhi :   कांग्रेस के दिवंगत नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से ज़्यादा कांग्रेसी सांसद सोवियत रूस से फंडिंग लेते थे. उसके लिए एजेंट के रूप में काम करते थे. गोड्डा(झारखंड) से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह आरोप कांग्रेस पर लगाया है. निशिकांत दुबे ने यह आरोप यूएस की इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए द्वारा 2011 में जारी दस्तावेज के आधार पर लगाये हैं. 

 

 

निशिकांत दुबे ने सीआईए द्वारा 2011 में जारी दस्तावेज के आधार पर एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस,करप्सन और ग़ुलामी. कांग्रेस के बड़े नेता स्वर्गीय एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से ज़्यादा कांग्रेस के सांसद सोवियत रूस के पैसे पर पलते थे और रूस के लिए दलाली करते थे.
निशिकांत यहीं नहीं रुके,  पत्रकारों के समूह पर एजेंट के तौर पर काम करने की बात भी अपने पोस्ट में लिखी.

 

उन्होंने लिखा  कि पत्रकारों के समूह उनके दलाल थे. कुल 16 हज़ार न्यूज़ आर्टिकलों का जिक्र है जो पत्रकारों के माध्यम से रूस के समर्थन में   प्रकाशित किये गये.  निशिकांत दुबे ने नेताओं की फंडिंग और पत्रकारों की दलाली सहित रूसी लोगों के हिन्दुस्तान में रहने के भी आरोप लगाये.

 

भाजपा सांसदने लिखा कि उस जमाने में रुसी जासूसी संस्थानों के 1100 लोग भारत में थे जो नौकरशाही, व्यापारी संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों, ओपिनियन मेकर को अपने पॉकेट में रखते थे. वे भारत की नीति बनाते थे. 

 


श्री दुबे ने लिखा कि कांग्रेस की उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने जर्मन सरकार से लोकसभा चुनाव के नाम पर उस समय  5 लाख रुपए लिये. लिखा कि हारने के बाद वह इंडो जर्मन फोरम की अध्यक्ष बनीं. उन्होंने पूछा कि  यह देश था या ग़ुलामों, दलालों या बिचौलियों की कठपुतली. कांग्रेस इसका जवाब दे, आज इस पर जांच हो या नहीं?  


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही