Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: छात्र की मौत पर NIT स्टूडेंट्स ने निकाला कैंडल मार्च

आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक छात्र मीर हसन तनवीर के निधन पर गुरुवार को छात्रों ने उनके हॉस्टल से एनआईटी गेट तक कैंडल मार्च निकाला.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक छात्र मीर हसन तनवीर के निधन पर गुरुवार को छात्रों ने उनके हॉस्टल से एनआईटी गेट तक कैंडल मार्च निकाला. इसके बाद एनआईटी गोलचक्कर के पास श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में मोमबत्ती और तख्तियां लेकर शामिल हुए. पूरे परिसर में शोक का माहौल रहा.

Uploaded Image

छात्रों ने बताया कि तनवीर की पढ़ाई के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 7 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया गया था. छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रबंधन से इस लोन को माफ कराने की पहल करने की मांग की है. साथ ही छात्रों ने तनवीर के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की और छात्र स्तर पर भी सहायता राशि जुटाने का अभियान शुरू किया है.

इसे भी पढ़ें: 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही