Search

 
 
 

नीतीश ने किसानों को दी राहत, 2 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 113 करोड़ रुपए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ‘संकल्प सभागार’ से फसल क्षति से प्रभावित 2 लाख से ज्यादा किसानों के खाते 113 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है. किसानों को यह राहत राशि बाढ़ और मोंगा तूफान के चलते हुए फसल को पहुंचे नुकसान के बदले दिया गया है.
 

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ‘संकल्प सभागार’ से फसल क्षति से प्रभावित 2 लाख से ज्यादा किसानों के खाते 113 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है. किसानों को यह राहत राशि बाढ़ और मोंगा तूफान के चलते हुए फसल को पहुंचे नुकसान के बदले दिया गया है. मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि सीधे प्रभावित किसानों के बैंक खाते में भेजी है. 

 

दरअसल, साल 2025 में भारी बारिश और मोंथा तूफान से बिहार के 13 जिलों काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे. जिसमें बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गयाजी, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल जिले के किसानों की फसलें खराब हो गई थी. जिसके चलते इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुए थे.

 

किसानों को राहत राशि देने के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसल के लिए कर सकेंगे. कहा कि कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है. अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जाते हुए कहा कि, राज्य सरकार सभी पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगी. राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला हक है.

 

बता चलें कि, बिहार सरकार की योजना ‘कृषि इनपुट अनुदान योजना’ के जरिए समय-समय पर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाता है. जिसमें बाढ़, कटाव, अतिवृष्टि या तूफान से नुकसान पहुंचे फसल के लिए सरकार किसानों की मदद करती है. किसानों को मुआवजा पाने के लिए कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना होता है. यह योजना अधिकतम 2 हेक्टेयर यानी लगभग 494 डिसिमिल जमीन तक के लिए दिया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही