Search

आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 2024 से पहले नीतीश कुमार को लगेगा बड़ा झटका

Patna : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे आरसीपी सिंह आज गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो आरसीपी सिंह आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. आरसीपी सिंह ने अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. तब से कयास लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए. लेकिन आज इस बात पर मुहर लग जायेगी, जब वो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने से नीतीश कुमार मिशन 2024 से पहले बड़ा झटका लगेगा. (पढ़ें, नक्सली">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-rupesh-kumar-an-active-member-of-naxalite-prashant-boses-squad/">नक्सली

प्रशांत बोस के दस्ते का सक्रिय सदस्य रुपेश कुमार से NIA कर रही पूछताछ)

जदयू ने पार्टी में रहकर भाजपा के लिए काम करने का लगाया था आरोप

आरसीपी सिंह ने अपने इस्तीफे की घोषणा के दौरान कहा था कि वह भाजपा में औपचारिक तौर पर शामिल होने समेत सभी विकल्प खुले रखे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि जेडीयू में कुछ नहीं बचा है. वो अब डूबता हुआ जहाज है. हमसे चिढ़ है, तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं. कहा था कि मुझ पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया. यह उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश थी. बता दें कि जदयू ने आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहकर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/deep-pressure-area-over-bay-of-bengal-turns-into-cyclonic-storm-mocha/">बंगाल

की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मोका में बदला

राज्यसभा नहीं भेजने से नाराज चल रहे थे आरसीपी सिंह

नीतीश कुमार के बाद जेडीयू में आरसीपी सिंह की दूसरे नंबर की हैसियत थी, लेकिन मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी. आरसीपी सिंह को तीसरी बार जेडीयू से राज्यसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला था. जिससे उन्हें मोदी कैबिनेट छोड़ना पड़ा था. आरसीपी सिंह राज्यसभा नहीं भेजने से नाराज चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-whether-shinde-will-stay-or-go-the-supreme-court-will-decide-on-the-membership-of-mlas-of-shinde-faction-today/">महाराष्ट्र

: शिंदे रहेंगे या जायेंगे, सुप्रीम कोर्ट आज शिंदे गुट के विधायकों की सदस्यता पर सुनायेगा फैसला

कुछ दिन पहले अजय आलोक ने थामा था बीजेपी का दामन

बता दें कि 28 अप्रैल को जदयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने भी बीजेपी का दामन थामा था. डॉ. अजय आलोक को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी की सदस्यता दिलायी थी. इससे भी सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा था. क्योंकि वे मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते थे. इसे भी पढ़ें : ढेर">https://lagatar.in/university-service-commission-is-the-solution-to-many-problems/">ढेर

सारी समस्याओं का समाधान है विश्वविद्यालय सेवा आयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp