Search

 
 
 

नीतीश कुमार का फैसला चौंकाने वाला, पुनर्विचार करें: इरफान अंसारी

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया राजनीतिक फैसले पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को छोड़कर राज्यसभा जाने का निर्णय आश्चर्यजनक और चिंताजनक है.
 

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया राजनीतिक फैसले पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को छोड़कर राज्यसभा जाने का निर्णय आश्चर्यजनक और चिंताजनक है.

इरफान अंसारी ने कहा कि यह फैसला कई लोगों को आत्मघाती राजनीतिक कदम जैसा प्रतीत हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हुई कि नीतीश कुमार को यह निर्णय लेना पड़ा. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है या उन्हें मजबूर किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि ऐसा है तो यह केवल एक नेता का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की भावना से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेता से हमेशा स्थिरता और साहसपूर्ण नेतृत्व की अपेक्षा की जाती रही है.

इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि यदि नेतृत्व परिवर्तन करना ही था तो नीतीश कुमार अपने उत्तराधिकारी को आगे बढ़ाकर उन्हें मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बना सकते थे और स्वयं मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते थे. ऐसे में राज्यसभा जाने की जल्दबाजी समझ से परे है.

उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड समेत पूरे देश के राजनीतिक परिदृश्य को चौंकाने वाला है. इरफान अंसारी ने नीतीश कुमार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव, प्रेशर या ब्लैकमेलिंग के सामने झुकना उनके व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है. लोकतंत्र में संवाद और सहयोग का रास्ता हमेशा खुला रहता है. यदि किसी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना हो रही है तो उसे खुलकर सामने लाना चाहिए.

इरफान अंसारी ने कहा कि देश की जनता और लोकतांत्रिक ताकतें उनके साथ खड़ी हैं और इतिहास उसी का सम्मान करता है, जो दबाव में नहीं बल्कि अपने विवेक से निर्णय लेता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही