Search

 
 
 

नीतीश-मोदी ने दो पीढ़ियों का जीवन किया बर्बाद, वोट मांगने आए तो पूछें 10 सवाल : तेजस्वी यादव

बिहार में 2025 के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्षी दल राज्य और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उन्हें दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाला बताया है.
 
  • BJP-JDU वाले वोट मांगने आए तो उनसे जरूर पूछिये ये 10 सवाल

Patna :    बिहार में 2025 के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्षी दल राज्य और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उन्हें दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाला बताया है. 

 

 

तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर नीतीश-मोदी सरकार के 20 वर्षों के कार्यकाल और डबल इंजन सरकार के 11 वर्षों पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि जनता को इनसे 10 अहम सवाल जरूर पूछने चाहिए.   

 

तेजस्वी यादव के 10 सवाल :

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और जदयू वाले जब भी वोट मांगने आए आपके द्वार तो जरूर पूछिये ये 10 सवाल. साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा और नीतीश कुमार एक भी सवाल के जवाब नहीं दे पाएंगे. 

बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?

राज्य में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?

स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है?

बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है?

बिहार में इतनी बेरोजगारी क्यों है?

आज भी बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?

सरकारी स्कूलों में भवन क्यों नहीं बने?

नए उद्योग-धंधे राज्य में क्यों स्थापित नहीं हुए?

बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है?

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही