Palamu News: पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) में 3.46 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब नहीं है. यह रकम विभिन्न मदों में अधिकारियों व कर्मचारियों को अग्रिम की रूप में दी गयी थी. लेकिन अब तक इसका समायोजित नहीं हो सका है.
विश्वविद्यालय के स्पेशल ऑडिट में पाया गया कि विश्वविद्यालय के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली कि 3.46 करोड़ रुपये के अग्रिम के खर्च का हिसाब नहीं है. अग्रिम के खर्च के समायोजन का मामला काफी लंबे समय से लंबित है.
वर्ष 2023 तक लिए CA की रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा फंड में दिये गये 1.74 करोड़ के अग्रिम और 1.01 करोड़ के जनरल फंड के अग्रिम का समायोजन नहीं हुआ है.
इसे भी पढ़ें -
पहले दिये गये अग्रिम के खर्च का हिसाब (समायोजन) किये बिना बाद में फिर अग्रिम दिये गये. विश्वविद्यालय के दस्तावेज की जांच में पाया गया कि जनवरी 2026 तक परीक्षा फंड में दी गयी अग्रिम राशि बढ़कर 2.27 करोड़ रुपये हो गयी. इसी तरह जनरल फंड में भी अग्रिम के रूप में दी गयी राशि बढ़कर 1.19 करोड़ रुपये हो गयी. इस तरह अब तक अग्रिम के रूप में दी गयी 3.46 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब नहीं है.
ऑडिट टीम ने अग्रिम के रूप में दी गयी राशि की वसूली संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से करने की अनुशंसा की है. इसके अलावा अग्रिम के खर्च का हिसाब नहीं देने या वापस नहीं करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. ऑडिट रिपोर्ट में अग्रिम के खर्च का हिसाब नहीं देने का वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के खिलाफ बताया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

