Search

 
 
 

RIMS में मीडिया की नो एंट्री, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) प्रशासन ने अस्पताल परिसर में मीडिया कर्मियों के प्रवेश को लेकर नया आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार अब मीडिया प्रतिनिधियों को बिना पूर्व अनुमति रिम्स परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
 

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) प्रशासन ने अस्पताल परिसर में मीडिया कर्मियों के प्रवेश को लेकर नया आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार अब मीडिया प्रतिनिधियों को बिना पूर्व अनुमति रिम्स परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

 

आदेश में क्या कहा गया है


रिम्स प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी पूर्व अनुमति के बिना नहीं की जा सकेगी. इसके लिए निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक या अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक की अनुमति लेना अनिवार्य होगा.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और सभी मीडिया कर्मियों को इसका पालन करना होगा.

 

मरीजों की गोपनीयता और अस्पताल व्यवस्था का हवाला

रिम्स प्रशासन का कहना है कि यह फैसला अस्पताल के सुचारु संचालन, मरीजों की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कई बार अनियंत्रित प्रवेश और बिना अनुमति रिकॉर्डिंग से मरीजों और अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है.

 

प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी निर्देशों का पालन किया जाए. रिम्स प्रबंधन के इस आदेश के बाद अब मीडिया कर्मियों को अस्पताल परिसर में प्रवेश और कवरेज के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही