Search

 
 
 

Latehar News: महुआडांड़ के स्कूलों में 12 को नहीं मिलेगा मिड डे मील, ये है वजह

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग पर 7-12 अगस्त तक विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
 

Latehar: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग पर 7-12 अगस्त तक विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस आंदोलन के तहत 12 अगस्त को महुआडांड़ प्रखंड के सभी विद्यालयों के रसोइये अवकाश पर रहकर प्रदर्शन में शामिल होंगे.

 

इसे लेकर रसोइया संघ, महुआडांड़ के अध्यक्ष और सचिव समेत अन्य सदस्यों ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है. संघ की ओर से बताया गया है कि 12 अगस्त को प्रखंड के किसी भी सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का संचालन नहीं किया जाएगा, क्योंकि सभी रसोइये आंदोलन में शामिल होने के लिए अवकाश पर रहेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

संघ के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं. सरकार के साथ पूर्व में हुए समझौते के बावजूद मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण संघ द्वारा आंदोलन का निर्णय लिया गया है. संघ ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने और पूर्व में हुए समझौते को लागू करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही