Search

 
 
 

अब आधार केंद्रों के चक्कर नहीं काटने होंगे, झारखंड के 132 डाकघरों में शुरू हुई सेवा

Ranchi News: इन केंद्रों पर बच्चों का नया आधार बनवाने, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में सुधार कराने सहित निर्धारित सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है. इसके अलावा आधार में बायोमेट्रिक अपडेट, पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों में सुधार तथा आधार कार्ड की खोज और प्रिंटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. लोगों को संबंधित सेवा के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा. हालांकि कुछ सेवाएं निशुल्क हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए अब लोगों को बार-बार आधार केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. झारखंड डाक परिमंडल ने राज्य के विभिन्न डाकघरों में आधार से जुड़ी सेवाओं का विस्तार किया है. राज्य के 205 डाकघरों में आधार सेवा केंद्र खोले गए हैं. इनमें से 132 डाकघरों में फिलहाल सेवा शुरू हो चुकी है. शेष डाकघरों में भी जल्द ही आधार सेवाएं शुरू करने की तैयारी है.


इन केंद्रों पर बच्चों का नया आधार बनवाने, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में सुधार कराने सहित निर्धारित सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है. इसके अलावा आधार में बायोमेट्रिक अपडेट, पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों में सुधार तथा आधार कार्ड की खोज और प्रिंटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. लोगों को संबंधित सेवा के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा. हालांकि कुछ सेवाएं निशुल्क हैं.


डाकघरों में आधार सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. पहले आधार में सुधार कराने के लिए लोगों को सीमित केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था. कई बार भीड़ और समय की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती थी. डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को अपने नजदीकी केंद्र पर सेवा लेने का विकल्प मिलेगा.

इसे भी पढ़ें - 


सभी 13 प्रधान डाकघरों में बढ़ाया गया समय

झारखंड डाक परिमंडल ने राज्य के सभी 13 प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय भी बढ़ाया है, इन केंद्रों पर अब सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आधार से संबंधित कार्य किए जा सकेंगे. नई व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार आधार संबंधी काम कराने का अवसर देना है.
समय बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है. लोग सुबह या शाम के समय आधार केंद्र पहुंचकर अपना काम करा सकेंगे. इससे उन्हें कामकाज या पढ़ाई के समय में बदलाव करने की जरूरत कम पड़ेगी.


नया आधार बनवाना पूरी तरह निशुल्क

आधार सेवा केंद्र में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और पांच वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का नया आधार नामांकन निशुल्क है. पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष की उम्र के निर्धारित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क हैं. इससे वोर्ड की परीक्षा लिखने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा.


इसके अलावा जनसांख्यिकीय जानकारी और पहचान या पते से जुड़े दस्तावेजों के अपडेट के लिए 75 रुपये, जबकि आधार खोजने और ए-4 आकार में रंगीन प्रिंट निकालने के लिए 40 रुपये शुल्क निर्धारित है. घर पर आधार नामांकन या अपडेट कराने की सेवा के लिए 700 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क की ये दरें उपलब्ध कराए गए डाकघर के शुल्क चार्ट के अनुसार हैं, जिसकी वैधता 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक दर्शायी गई है. डाकघर में आधार सेवा लेने से पहले लोगों को संबंधित केंद्र पर उपलब्ध सुविधा, आवश्यक दस्तावेज और लागू शुल्क की जानकारी ले लेनी चाहिए. इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही