Search

 
 
 

दो महीने से नगर निगम बोर्ड की बैठक नहीं, वार्ड पार्षदों के प्रस्ताव फाइलों में अटके

Ranchi News: पार्षदों ने बताया कि निगम की फाइलों में वार्डों की सड़क, नाली, लाइट, आवास और तालाब सौंदर्यीकरण जैसे जरूरी काम अटके हुए हैं. पार्षद संगीता लिंडा ने बताया कि पिछले दो महीने से निगम बोर्ड की बैठक नहीं हुई है. इस कारण वार्ड की समस्याओं और विकास योजनाओं को बोर्ड के सामने रखने का मौका नहीं मिल रहा है.
 
रांची नगर निगम
  • विकास कार्यों और फंड की जानकारी भी नहीं मिल रही

Ranchi News: नगर निगम में पिछले दो महीने से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है. इसका असर वार्डों के विकास कार्यों पर पड़ रहा है. वार्ड पार्षदों ने बताया कि दिए गए प्रस्ताव लंबित हैं. बैठक नहीं होने से नई योजनाओं पर चर्चा नहीं हो पा रही है. पहले दिए गए प्रस्तावों की प्रगति की भी जानकारी नहीं मिल रही है.


पार्षदों ने बताया कि निगम की फाइलों में वार्डों की सड़क, नाली, लाइट, आवास और तालाब सौंदर्यीकरण जैसे जरूरी काम अटके हुए हैं. पार्षद संगीता लिंडा ने बताया कि पिछले दो महीने से निगम बोर्ड की बैठक नहीं हुई है. इस कारण वार्ड की समस्याओं और विकास योजनाओं को बोर्ड के सामने रखने का मौका नहीं मिल रहा है. निगम में करीब 50 लाख रुपए के बजट की बात कही जाती है, लेकिन वार्ड स्तर पर विकास कार्यों के लिए फंड और योजनाओं की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है.

 

49 लाख के टेंडर में तीन सड़कें नहीं बनीं

पार्षद मोनिका खलखो ने बताया कि कर्मा पूजा से पहले चार बैठकें हुई थीं. इन बैठकों में तालाब का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और मंदिर के पास जलजमाव वाले गड्ढे को भरने जैसे प्रस्ताव रखे गए थे. लेकिन बैठक में लिए गए फैसले अब तक धरातल पर नहीं उतरे हैं. उन्होंने बताया कि 49 लाख रुपए का टेंडर हुआ था, इसके बावजूद तीन सड़कों का निर्माण नहीं हो सका. इस संबंध में लिखित रिकॉर्ड मांगा गया, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया. 

इसे भी पढ़ें - 

 

वार्ड पार्षद मोनिका खलखो ने कहा कि बांधगाड़ी सरना स्थल का सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है. स्टोन डस्ट बिछाने का काम भी लंबित है. पार्षद फंड की जानकारी तक नहीं दी जा रही है. लेबर और कुली के हस्ताक्षर से जुड़े रिकॉर्ड में भी पार्षदों के हस्ताक्षर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. वहीं वार्ड में नाली निर्माण के लिए एनओसी नहीं दी जा रही है.

 

पहली बार पार्षद बने, फंड की जानकारी नहीं

वार्ड पार्षद सुनील यादव ने बताया कि उनके वार्ड में सड़क का कालीकरण, नाली पर ढक्कन लगाने और आवास से जुड़े काम प्रस्तावित हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं, लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि एक वार्ड पार्षद को हर साल विकास कार्यों के लिए कितना फंड मिलेगा. पार्षदों ने बताया कि जब तक नियमित बोर्ड बैठक नहीं होगी और प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वार्डों की बुनियादी समस्याओं का समाधान मुश्किल है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त के बाद से निगम बोर्ड की बैठक नहीं हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही