Search

 
 
 

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को कोर्ट से राहत नहीं, अगली सुनवाई 16 फरवरी

राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं मिली. अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी.
 

Lagatar desk : राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं मिली. अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी.

 

वकील की बात

राजपाल के वकील भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि एक्टर पर जो कर्ज था, उसकी आधी रकम का भुगतान पहले ही किया जा चुका है.फिलहाल पांच करोड़ में से ढाई करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. जो पैसा पांच करोड़ की इन्वेस्टमेंट के रूप में लगाया गया था, उसे देने से एक्टर ने कभी इनकार नहीं किया. पहले भी जब भुगतान की चर्चा हुई थी, तब कंपनी ने पैसे लेने से मना किया था.

 

पिछली सजा और पारिवारिक मामला

वकील ने यह भी बताया कि राजपाल यादव ने पहले से ही तीन महीने की सजा काट ली है. उन्होंने कहा कि पैसे किसने दिए, इसके बारे में वह नहीं बता सकते क्योंकि यह पारिवारिक मामला है.

 

भतीजी की शादी के लिए जमानत की अपील

 

राजपाल यादव ने शाहजहांपुर जाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं दिया.

 

केस का बैकग्राउंड

 

राजपाल ने 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए कर्ज लिया था.2018 में एक मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल और उनकी पत्नी को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई.दिल्ली हाईकोर्ट ने कई बार भुगतान के निर्देश दिए, लेकिन बार-बार उन्हें पूरा न करने पर 4 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश हुआ.राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया.


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही