Search

 
 
 

न स्टार, न बड़ा बजट फिर भी हनुमान अंश ने किया कमाल,54 करोड़ पार

Lagatar Desk :‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसका कम बजट है. करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई इस फिल्म ने भारत में अब तक 54.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 63.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने शानदार ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि फिल्म ने अपने बजट से 26 गुना से अधिक कमाई कर ली है.

 

 

2 करोड़ के बजट में 50 करोड़ से ज्यादा कमाए

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसका कम बजट है. करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई इस फिल्म ने भारत में अब तक 54.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 63.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

 

फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है और इसके प्रमोशन पर भी ज्यादा खर्च नहीं किया गया. इसके बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ मजबूत होती गई और इसकी कमाई लगातार बढ़ती चली गई.

 

टॉक्सिक’ की शानदार शुरुआत, फिर धीमी हुई रफ्तार

वहीं यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने भारत में पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद उम्मीद थी कि फिल्म आने वाले दिनों में भी शानदार प्रदर्शन करेगी.

 

हालांकि, मिश्रित रिव्यू और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. रिलीज के छठे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने करीब 7.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सातवें दिन इसका कलेक्शन लगभग 8.20 करोड़ रुपये रहा.

 

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में करीब 229.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 272.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 313.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही