Jamshedpur News : झारखंड में डीएलएड (D.El.Ed.) सत्र 2026–28 में नामांकन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में नामांकन पर रोक लगाई गई है. इस संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के कार्यालय से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है.
इसे भी पढ़ें...
दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए 23 मई से 15 जून 2026 तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी की गई थी.
सूची पर 1 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था. हालांकि, झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रांची के निर्देश के बाद पूरी नामांकन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है.
JCERT के ज्ञापांक 1152, दिनांक 17 जुलाई 2026 के निर्देश के अनुसार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्राचार्य के साथ शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति होने तक D.El.Ed. प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित रखा जाना है.
इसी निर्देश के आलोक में चाकुलिया DIET में सत्र 2026–28 के लिए शुरू की गई नामांकन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है. इस फैसले से नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए नए निर्देशों का इंतजार करना होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

