Search

Noamundi : चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 20 बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Amit Kumar

 

Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर नोवामुंडी थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

मंगलवार को नोवामुंडी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी नयन कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नोवामुंडी, किरीबुरू और बड़ाजामदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी.

 

इसी दौरान सूचना मिली कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस भी मोटरसाइकिल चोर गिरोह की तलाश में क्षेत्र में पहुंची हुई है. इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया .गिरफ्तार आरोपियों में सोनू लोहरा उर्फ भोला (20 वर्ष), निवासी बिसरा नगर, जमशेदपुर तथा राज पुर्ती (23 वर्ष), निवासी टोटोंगा, छोटानागरा थाना क्षेत्र शामिल हैं.

 

छापेमारी के दौरान नोवामुंडी, छोटानागरा और किरीबुरू थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से कुल 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//