Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मजदूरों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र का दौरा कर  स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली.
Advertisement
Advertisement

Amit Kumar

Nowamundi  : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र का दौरा कर  स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान गुवा रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, बेरोजगारी तथा ठेका मजदूरों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

 

इस बैठक में गुवा सेल खदान में राकेश पांडे और मां सरला कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. 

 

जहां मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम से हटा दिया गया है, जिससे उनके रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है.इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने तत्काल फोन पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर काम से हटाए गए मजदूरों को अविलंब वापस लेने को कहा. उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

 

इस दौरान उन्होंने मजदूरों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.उन्होंने यह भी घोषणा किया कि आगामी 5 मई को सेल के अधीन कार्यरत सभी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बाहरी मजदूरों के स्थान पर गुवा क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.इस मौके पर भाजपा सारंडा मंडल उपाध्यक्ष जय किशन गुप्ता, कैलाश दास, सुदीप दास, राजू चौबे, उदय सिंह, पीयुष साव के अलावे अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही