Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सुरक्षित रहने व आयु बढ़ाने हेतु पौधरोपण करना जरूरी : सोनाराम सिंकू

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सुरक्षित रहने एवं आयु बढ़ाने हेतु पौधरोपण करना अति आवश्यक है. पेड़-पौधे जीवन की आयु को बढ़ाते हैं. उक्त बातें जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू ने कहीं. वे सारंडा वन प्रमंडल चाईबासा द्वारा आयोजित 73वें वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को सारंडा वन प्रमंडल चाईबासा ने गुवा के हिरजी हाटिंग में किया था. विधायक ने कहा कि पेड़ों से मिलने वाले ऑक्सीजन से हम अच्छी तरह सांस ले सकते हैं. सामान्य रूप से देखा जाता है कि 60 से 70 वर्ष की उम्र में व्यक्ति सहारे के लिए डंडा पकड़ लेता है, जबकि जंगल क्षेत्र के लोग 90 वर्ष पार करने के बाद भी डंडे का सहारा नहीं लेते हैं. पेड़ पौधों से मिलने वाले बीज, छाल पत्ते व अन्य सामग्री औषधि के रूप में प्रयोग किए जाते हैं. अतः प्रत्येक मनुष्य को बीमारी से बचने के लिए प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. [caption id="attachment_371167" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Novamundi-Van-Mahotsav-1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर मंच तक ले जाते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mithun-chakraborty-said-do-you-want-to-hear-breaking-news-38-mlas-of-tmc-in-touch-with-bjp/">पश्चिम

बंगाल : मिथुन चक्रवर्ती बोले, क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? कहा, टीमएसी के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं

वृक्षों का संरक्षण सबकी जवाबदेही : डीएफओ

[caption id="attachment_371169" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Novamundi-Van-Mahotsav-2.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व स्थानीय लोग.[/caption] कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सारंडा वन प्रमंडल डीएफओ चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा ने कहा कि ईश्वर ने मानव को जो जीवन प्रदान किया है, उसे पूरी दुनिया को स्वच्छ, स्वस्थ, स्वावलंबी एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए. वृक्षों का संरक्षण सब की जवाबदेही है. वन जीव संरक्षण के लिए वनों में रहने वाले लोगों को औषधि ज्ञान होती है. परिणाम स्वरूप वे औषधियों लाभ को प्राप्त करते हैं. वन एक ओपन ट्रेज़री,भंडार है, जिससे न्यूट्रिशन एवं मेडिसिन जैसे लाभदायक चीजों को प्राप्त किया जा सकता है. हमें वनों को संरक्षण एवं पोषण करनी चाहिए. लोग अपने अधिकार को याद रखते हैं, लेकिन कर्तव्य को भूल जाते हैं. अतः वस्तुस्थिति के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं के लिए काटे जाने वाले पेड़ों की क्षति पूर्ति के बदले पौधरोपण का प्रस्ताव है. पश्चिम सिंहभूम की भूमि में लौह अयस्क प्रचुर मात्रा में है. अतः साल का वृक्ष यहां के जंगलों में व्यापक मात्रा में मिलता है. प्रचुर मात्रा में मिलने वाले साल वृक्ष के कारण सारंडा वन क्षेत्र को साल का मक्का भी कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-boi-and-lic-officials-informed-women-groups-about-insurance/">नोवामुंडी

: बीओआई व एलआईसी के अधिकारियों ने महिला समूहों को इंश्योरेंश की दी जानकारी

वनों में ही जीवन है : राकेश चंदन

प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा सह संलग्न पदाधिकारी प्रजेश कांत जेना ने कहा कि 73वां वन महोत्सव आदिवासी संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रमों की तरह उनकी खुशियों को प्रदान करने वाली संस्कृति को रूपांतरित रूप में मनाया जा रहा है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीसी राकेश चंदन ने कहा कि वनों में ही जीवन है. यदि जीवन से वन को हटा दिया जाए तो जीवन महत्वहीन एवं अर्थहीन हो जाएगा. नोवामुंडी भाग-एक जिला पार्षद देवकी कुमारी ने कहा कि प्राणवायु ऑक्सीजन प्राप्ति हेतु वनों की रक्षा आवश्यक है. नीम का ही एक ऐसा पेड़ है जो 24 घंटे हमें ऑक्सीजन देता है. कार्यक्रम को टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट लिमिटेड के प्रबंधक देवाशीष मुखर्जी, नोवामुंडी प्रमुख पूनम गिलुवा, गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमुनी लागुरी व अन्य ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-missile-man-dr-kalam-remembered-on-his-death-anniversary/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाईल मैन डॉ. कलाम

कार्यक्रम से पूर्व किया गया पौधरोपण

[caption id="attachment_371170" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Novamundi-Van-Mahotsav-MLA.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> पौधरोपण करते विधायक सोनाराम सिंकू.[/caption] कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका वन विभाग रेंजर शंकर भगत ने की. कार्यक्रम के पूर्व पौधारोपण किया गया. इसमें गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी एवं जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी चन्द्रमौली प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में विधायक सोनाराम राम सिंकू, सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा,टाटा स्टील लौंग प्रोडक्ट लि के प्रबंधक देवाशीस मुखर्जी, जिला पार्षद देवकी कुमारी, प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा एवं गुवा मुखिया चांदमुनि लागुरी ने पौधरोपण किया. [caption id="attachment_371173" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Novamundi-Van-Mahotsav-CO.jpg"

alt="" width="576" height="1280" /> पौधरोपण करते सीओ सुनील चंद्रा.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-malaria-and-fever-are-spreading-again-in-jamkundiya-of-chotanagara-panchayat/">किरीबुरु

: छोटानागरा पंचायत के जामकुंडिया में फिर मलेरिया व बुखार फैल रहा
[caption id="attachment_371175" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Novamundi-Van-Mahotsav-JIP-DEVKI.jpg"

alt="" width="576" height="1280" /> पौधरोपण करती देवकी कुमारी.[/caption]

अतिथियों को उपहार में दिए गए पौधे

मंचासीन कार्यक्रम में सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधे लगाने हेतु दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन गुवा वन विभाग के निर्मल महतो ने किया. कार्यक्रम में पदाधिकारियों में कमल कृष्ण महतो, आनंद किशोर बारला, छोटेलाल मिश्रा, योगेश सिंकू, समित बनर्जी, निर्मल महतो, अभिषेक प्रधान के अतिरिक्त दर्जनों ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधों को लगाए जाने पर हिरजी हाटिंग क्षेत्र के ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही