Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : जन्मदिन मनाकर लौट रही छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के ठाकुरा गांव स्थित तारे जमीन पर फाउंडेशन में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा नेहा पात्रो अपना जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ तारे जमीन पर फाउंडेशन गई थी. बुधवार शाम 5:00 बजे के बाद पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त अपनी-अपनी बाइक से घर जाने लगे. वहीं एक बाइक पर नेहा पात्रो को उसका दोस्त बैठाकर काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. इसे भी पढ़ें : करनी">https://lagatar.in/had-to-double-the-income-of-farmers-committed-a-scam-of-rs-73-crore/">करनी

थी किसानों की आय दोगुनी, कर दिया 73 करोड़ का घोटाला
इतने में वहां बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा. जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े.सड़क पर गिरने से नेहा पात्रों के पीठ की चमड़ी कट कर झूलने लग गया. वही बाइक चला रहा उसके दोस्त का हाथ टूट गया. साथ ही उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. तुरंत ही उसके दोस्तों ने उसे उठाकर गुवा सेल अस्पताल लाया. डॉक्टर ने उसकी पीठ की चमड़ी को सिलाई कर बेहतर इलाज के लिए तुरंत ही उसे जमशेदपुर ब्रह्मानंद अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-committee-will-be-formed-in-all-the-panchayats-of-this-manoharpur-district-sushil-barla/">किरीबुरु

: आस मनोहरपुर विस क्षेत्र के सभी पंचायतों में बनाएगी कमेटी : सुशील बारला

सेल गुवा क्लब में महिला दिवस पर क्रॉकरी प्रतियोगिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Crokry.jpg"

alt="" width="1600" height="723" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के मकसद से हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस सेल गुवा क्लब में धमधाम से मनाई जाएगी. इसी के तरह खाद्यान्न सामग्री बनाए जाने की महिलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिला समिति अध्यक्ष डॉ स्मिता भास्कर एवं सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर की अध्यक्षता में क्रोकरी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई. जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में रहने वाली महिलाओं के द्वारा  लज्जतदार खाद्य सामग्री बना परोसी गई. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/large-scale-transfer-of-ias-in-bihar-dm-of-three-districts-also-changed/">बिहार

में बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, तीन जिलों के डीएम भी बदले
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Crokry-1.jpg"

alt="" width="1600" height="723" /> इस अवसर पर  सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर ने कहा कि महिलाओं ने समाज को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाई है. वे घरेलू कामों के अलावा समाज के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपने कौशल का प्रदर्शन करती हैं. मौके पर सेल के दर्जनों पदाधिकारी के साथ-साथ सेल गुवा की प्राचार्य उषा राय व अन्य कई शिक्षिकाएं महिला समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही