Search

नोवामुंडी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह में महिलाओं व प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह पर का आयोजन रविवार की देर शाम गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में किया गया. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं एवं लड़कियों को सम्मानित किया गया. महिला समिति के अध्यक्ष स्मिता भास्कर एवं मुख्य अतिथि के तौर पर आए गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन तथा सेल बोलानी, सेल चिड़िया, सेल किरीबुरू एवं सेल मेघाहातुबुरु के अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं विशिष्ट क्षेत्रों में विभिन्न समूह के महिला समिति की महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Mahila-Divas-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Mahila-Divas-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया. साथ ही महिला समिति द्वारा संचालित कराटे स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया. मंच का संचालन श्वेता सिंहा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन गीता दास ने की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-2-kilometer-road-of-gua-salai-will-be-built-at-a-cost-of-rs-12-crore/">किरीबुरु

: 12 करोड़ की लागत से बनेगी गुआ-सलाई की 2 किलोमीटर सड़क
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Mahila-Divas-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान इस मौके पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर, महाप्रबंधक सीबी कुमार, महाप्रबंधक एसपी दास, दीपक प्रकाश, डीआर बिप्लब दास, डॉ अशोक कुमार अमन, डॉ प्रियंका रानी पात्रा, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, जयश्री नंदकोलियर, गीता दास, शालू कुमार, श्वेता सिन्हा, दीपा राय चौधरी, सुषमा चंदन, कविता देवांगन सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp