Search

 
 
 

नोएडा हिंसा, राजद प्रवक्ताओं के खिलाफ FIR, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस के तेवर तल्ख हैं. प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई. खबर है कि इस मामले में पुलिस ने 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है.
 

New Delhi : उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस के तेवर तल्ख हैं. प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई. खबर है कि इस मामले में पुलिस ने 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है.

 

हिंसा को लेकर सात FIR दर्ज की गयी हैं. अहम बात यह है कि नोएडा पुलिस ने राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. इन पर साजिश के तहत सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप है.  

 

नोएडा पुलिस ने इन प्रवक्ताओं  पर नोएडा का वीडियो बताकर गलत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगाया है. नोएडा पुलिस के अनुसार राजद प्रवक्ताओं पर गलत नैरेटिव बनाकर और लोगों को भड़काया, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई. 

 

राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ BNS की धारा 353(1)(b), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 और धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

 

पुलिस ने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है.  खबर है कि सात व्हाट्सएप ग्रुप और 25 बॉट सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अशांति फैलाने की जांच पुलिस कर  रही है. 

 

पुलिस का आरोप है कि गलत वीडियो शेयर करने के कारण नोएडा के कई इलाकों डर और अविश्वास का माहौल बना. सुनियोजित ढंग से पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए भड़काऊ सूचनाएं फैलाई गयी,  इस  वजह से  हिंसा हुई. 

 

 
    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही