Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल में नन-इंटरलाकिंग कार्य: 14 ट्रेनें कैंसिल, 16 डायवर्ट

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन चालू करने के लिए 23 से 27 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा. इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव किए हैं. इस दौरान 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है, 16 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का निर्धारित ठहराव भी अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा.

रेलवे के अनुसार बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह-चुनार, गोमो-बरवाडीह, रांची-सासाराम और सासाराम-रांची एक्सप्रेस सहित कुल 14 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगा.

 

वहीं विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, टाटानगर-जम्मूतवी, संबलपुर-जम्मूतवी और शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों का परिचालन निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से किया जाएगा.

 

इसके अलावा 23 से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर चल रहे एनआई कार्य के कारण रांची-चोपन एक्सप्रेस, बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस और पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों का बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा.

 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें. बरवाडीह से यात्रा करने वाले यात्री इस अवधि में बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए डालटनगंज अथवा मंगरा स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही