Lagatar Desk : रणबीर कपूर ,साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.
पश्चिम बंगाल के 30 मल्टीप्लेक्स में लागू होगा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में SVF सिनेमा के करीब 30 मल्टीप्लेक्स हैं. इन सभी सिनेमाघरों में ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग के दौरान ऑडिटोरियम के अंदर केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा.
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मल्टीप्लेक्स के प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय उस हिंदू महाकाव्य के सम्मान में लिया गया है, जिस पर फिल्म आधारित है.
ऑडिटोरियम के बाहर मिलेंगे नॉन-वेज आइटम
मल्टीप्लेक्स चेन के मालिक ने स्पष्ट किया है कि उनके फूड एंड बेवरेज मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नॉन-वेज खाने के विकल्प पहले की तरह काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे, लेकिन ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग के दौरान ऑडिटोरियम के अंदर इन्हें परोसने की अनुमति नहीं होगी.

