Ranchi News : रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को सड़क किनारे की मिट्टी से भरा जा रहा है. इसमें 5-6 मजदूरों को लगाया गया है. जो गैता, कुदाल और बेलचा से सभी गड्ढों को भर रहे है. लेकिन इन गड्ढों को भरने के लिए सड़क के किनारे की मिट्टी हटाकर उसका इस्तेमाल किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें...
इससे सड़क किनारे की जमीन भी प्रभावित हो रही है. इसकी वजह से पैदल यात्रियों के फिसलकर गिरने की संभावना बढ़ गई है. बारिश के बाद सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं.

रोड के साइड की मिट्टी काटते मजदूर
वहीं, सड़क की सतह से गिट्टी उखड़कर बाहर निकल आई है. बताया जा रहा है कि इन उभरी हुई गिट्टियों को काटकर उसी सामग्री का उपयोग गड्ढों को भरने के लिए किया जा रहा है. इससे सड़क की ऊपरी सतह को समतल करने की कोशिश की जा रही है. राहगीरों ने बताया कि बारिश में भी इस तरह भरा गया था, आज फिर किनारे की मिट्टी से गढ्ढा भरा जा रहा है.
फ्लाई ओवर के नीचे मुख्य सड़क पर बारिश का पानी गढ्ढों में जमा हो जाता है. लोगों को पैदल चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही ई रिक्शा, ऑटो को पैसेंजर को हिजकोला लगाते हुए पार करना पड़ता है. वाहनों के लगातार दबाव के कारण सड़क दोबारा खराब होने की आशंका बनी हुई है. काम करा रहे लेबर के सुपरवाइजर ने बताया कि हम मजदूरों का काम देख रहे है. इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
लोगों ने संबंधित विभाग से मरम्मत की जांच कराने और गड्ढों को मानक के अनुरूप भरने की मांग की है. राहगीरों ने बताया कि यदि सड़क की मरम्मत केवल गड्ढे छिपाने के लिए किया जा रहा है, तो बारिश के बाद फिर वही स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

