Search

 
 
 

‘Battle of Galwan’ नहीं, अब इस नाम से रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल दिया गया है.हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया नाम मातृभूमि: युद्ध को शांति मिले रखा है
 

Lagatar desk : सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल दिया गया है.हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया नाम मातृभूमि: युद्ध को शांति मिले रखा है. सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए इस बदलाव की जानकारी दी. पोस्टर में सलमान खान का आधा चेहरा नजर आ रहा है और वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

 

 

टैगलाइन ने खींचा सबका ध्यान

फिल्म के नए शीर्षक के साथ दी गई टैगलाइन युद्ध को शांति मिले यानी युद्ध खत्म हों काफी चर्चा में है. आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्में वीरता और संघर्ष को दिखाती हैं, लेकिन इस फिल्म की टैगलाइन शांति और युद्ध के अंत का संदेश देती नजर आती है.मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म केवल युद्ध की कहानी नहीं होगी, बल्कि इसमें देशभक्ति के साथ-साथ मानवीय भावनाओं और शांति के संदेश को भी दिखाया जाएगा.

 

गलवान घाटी की घटना से प्रेरित कहानी

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है. हालांकि नाम बदलने के बाद यह संकेत मिल रहा है कि फिल्म सिर्फ सैन्य संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें इंसानी संवेदनाओं और राष्ट्रप्रेम को भी गहराई से दिखाया जाएगा.

 

फैंस को फिल्म से बड़ी उम्मीदें

घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के नए नाम और उसके संदेश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान एक ऐसी कहानी लेकर आ सकते हैं जो दर्शकों में देशभक्ति के साथ मानवता का संदेश भी देगी.

 

पहली बार साथ दिखेंगे सलमान और चित्रांगदा सिंह

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.अब दर्शकों को मातृभूमि: युद्ध को शांति मिले से काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी और दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही